
इंडिया फर्स्ट। जबलपुर
मध्य प्रदेश के जबलपुर में द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के चेयरमैन बिशप पीसी सिंह के घर ईओडब्ल्यू की दबिश के बाद उसे नागपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद जल्द ही उसे जबलपुर लाया जाएगा। ईओडब्ल्यू की टीम फिलहाल उससे पूछताछ कर रहीं है। दरअसल बिशप के विदेश से वापस आने और उसकी बाकी चीजो पर नजर रखी जा रही थी। और साथ ही ईओडब्ल्यू मुख्यालय से सभी सम्बंधित एजेंसी से समन्वय किया जा रहा था। आरोपी के नई दिल्ली, बेंगलुरु होते हुए नागपुर पहुंचने पर सीआईएसएफ के सहयोग से आरोपी को नागपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। बिशप के घर छापे में 1 करोड़ 65 लाख नगद मिली थे। जिसमें 18 हजार की विदेशी करेंसी भी बरामद हुई थी। वहीं 80 लाख 72 हजार के सोने के जेवर के अलावा लग्जरी कार और इंपॉर्टेंट वॉच भी बरामद हुई थी। बिशप पीसी सिंह के खिलाफ स्कूलों से मिलने वाले पैसों से धार्मिक संस्थान संचालन करने का आरोप है। इसके अलावा धार्मिक सस्थाओं, सम्पत्ति सहित सोसायटी से संबंधित दस्तावेज मिले। ईओडब्ल्यू की कार्यवाही जारी है। इस मामले में शिकायत मिली थी कि सोसायटी की विभन्नि शैक्षणिक संस्थानों से मिलने वालो छात्रों की फीस की राशि का उपयोग धार्मिक संस्थाओं को चलाने एव स्वंय के इस्तेमाल किया जा रहा है।
indiafirst.online