#Jio की सेवाएं अब बहाल,यूजर्स को कंपनी ने ऑफर के साथ भेजा मैसेज

इंडिया फर्स्ट ब्यूरो। जियो के यूजर्स के लिए अच्‍छी खबर है। अब जियो का नेटवर्क दुरुस्‍त हो गया है। धीरे-धीरे सभी सिम कार्ड पर नेटवर्क दिखाई दे रहा है। वे मैसेज कर पा रहे हैं और कॉल भी कर पा रहे हैं। यह प्रक्रिया अभी चल रही है। आने वाले कुछ घंटों में सभी मोबाइलों पर जियो की सिम पहले की तरह ही बहाल होकर सेवाएं देने लगेंगी। आज सुबह जब यूजर्स उठे तो जियो की सिम को बंद पाया। इसके चलते सब एक दूसरे से पूछने लगे कि क्‍या ऐसा उनके साथ भी हुआ है। किसी ने मोबाइल री-स्‍टार्ट करके देखा तो किसी ने सिम को ही दोबारा इनसर्ट करके देखा लेकिन किसी को कारण नहीं पता चल पाया। कुछ देर बाद मीडिया एवं सोशल मीडिया पर खबरों से कंफर्म हुआ कि जियो का नेटवर्क किसी तकनीकी खामी के चलते प्रभावित हुआ है। मध्‍य प्रदेश में इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्‍वालियर, उज्‍जैन सहित तमाम शहरों में जियो की सेवाएं बाधित रहीं। ट्वीटर पर भी जियो को लेकर ट्रेंड चला। हालांकि शाम के बाद लोगों के मोबाइल बहाल हो गए। जियो ने इस मौके पर यूजर्स को मैसेज भेजकर अभी तक हुई असुविधा के खेद भी जताया है और साथ ही नया ऑफर भी दिया है। इसके अनुसार यूजर्स को इस दौरान नुकसान के दायरे में आया समस्‍त डेटा दिया जाएगा |indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

हनीमून के लिए गोवा का वादा कर पति ले गया अयोध्या, पत्नी ने मांगा तलाक

भोपाल निवासी एक पति द्वारा अपनी पत्नी के साथ हनीमून के नाम पर धोखा करने का मामला सामने आया…