द ग्रेट खली ने मचाई खलबली, थामा कमल

इंडिया फर्स्ट ब्यूरो।द ग्रेट खली को आज भारत के घर-घर में लोग जानते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने विदेश में जाकर भारत को अलग पहचान दिलाई है। 7 फुट एक इंच लंबे कद और 157 किग्रा वजन वाले खली ने दुनिया के तमाम दिग्गज पहलवानों को वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई) की रिंग में धूल चटाई और अपने आप को भारत का सबसे शक्तिशाली पहलवान साबित किया। द ग्रेट खली का असली नाम दलीप सिंह राणा है। 7 अक्टूबर 2000 में उन्होंने रिंग में कदम रखा और फिर अंडरटेकर जैसे दिग्गज फाइटर को सिर्फ दस मिनट में ही चित कर दिया। खली पहली बार रिंग में प्रवेश करने के बाद ही सुर्खियों में छा गए। उन्होंने आगे चलकर अपने करियर में कई ऊंचाइयां छुई और भारत का परचम लहराया। मगर द ग्रेट खली को रिंग तक पहुंचने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा था। उनकी सफलता का मंत्र रहा कड़ी मेहनत करना।

द ग्रेट खली

पूर्व WWE चैंपियन दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली भाजपा के साथ अपनी राजनीतिक पारी शुरू कर ली है। वह दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए। खली पंजाब पुलिस में रह चुके हैं। हालांकि इसके बाद रेसलिंग के जरिए वह वर्ल्ड स्तर पर फेमस हुए। मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले खली जालंधर में कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एकेडमी (CWE) चलाते हैं। जहां वह युवाओं को कुश्ती के दावं-पेंच सिखाते हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल ने उन्हें पार्टी में शामिल किया।indiafirst.online

Read More :आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी को मिला यूए सर्टिफिकेट, मामूली कट के साथ।

Read More :#valentine ka punchnama बना दिया public ने ।

Comments are closed.

Check Also

शेख हसीना लगातार चौथी बार बांग्लादेश की PM बनेंगी

इंडिया फर्स्ट | ढाका | चुनाव में अवामी लीग ने 300 में से 204 सीटें जीतीं, सिर्फ 40% वोट पड…