खरगोन- तेंदुए को मार डाला

इंडिया फर्स्ट न्यूज़ । शुभम बगलाने। खरगोन । खरगोन जिले की चिरिया वन रेंज के नान कोड़ी और चैनपुर गांव के बीच आक्रोशित ग्रामीणों ने एक तेंदुए को पीट पीट कर मार डाला। दरअसल एक ग्रामीण पर तेंदुए के हंमला करने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने तेंदुए पर पत्थर लाठी और डंडो से हंमला कर मार डाला। वन विभाग के डीएफओ प्रशांत कुमार सिह ने भी तेदुंए को मारने की पुष्टि की है। करीब 3 से चार साल के तेदुंए ने अचानक जंगल में ग्रामीण उमेश डावर पर हमला कर दिया था। गुस्साऐं और आक्रोशित ग्रामीणों ने पत्थर लाठी डंडो से तेदुंए पर हंमला कर हत्या कर दी।

झिरन्या थाना क्षेत्र के नान कोड़ी और चैनपुर के बीच जंगल की घटना बताई जा रही है। मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची। ग्रामीणों की भारी भीड वहां मौजूद थी। वन विभाग के डीएफओ प्रशांत कुमार सिह ने मीडिया से तेदुंए की हत्या की पुष्टि की है। डीएफओ का कहना है की प्रारम्भिक जांच में ग्रामीणो के हंमले की पुष्टि हो रही है। सूचना मिली है की एक ग्रामीण पर तेदुंए ने हंमला कर दिया था। उसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने तेदुंए को मार डाला। जांच की जा रही है।

मौके पर डॉग स्काड की टीम भी भेजी गई। तेदुंए का पोस्टमार्टम भी कराया जायेगा। फिर मौत का कारण स्पष्ट होगा। हलाकि तेदुंए के मूंह और अन्य जगह खून मिला है उससे लगा रहा है की तेदुंए पर हंमला किया गया है। जांच के बाद ही पूरा खुलासा होगा। जांच के बाद कार्यवाही की जायेगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करायेंगे। इधर ग्रामीण घायल ने भी तेदुंए के हंमले की पुष्टि की है।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री बने

इंडिया फर्स्ट। इस्लामाबाद। 72 साल के शाहबाज शरीफ दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन गए…