घर में तेंदुआ घुसा 12 साल का बच्चा अंदर फंसा

इंडिया फर्स्ट। रतलाम।

रतलाम के बोदिना गांव की 3 हजार की आबादी बुधवार रातभर दहशत में रही। रात 8 बजे गांव में तेंदुए का मूवमेंट रहा। तेंदुआ रात 10 बजे एक घर में घुस गया। उसे देख मां और 17 साल की बेटी उसी समय घर से बाहर निकल आईं,‎ लेकिन एक 12 साल का बच्चा घर‎ में सोता रह गया। उसे निकालने‎ के लिए दो लोग सीमेंट शेड हटाकर घर में उतरे और बच्चे‎ को सुरक्षित निकाल लाए।‎

इंदौर और उज्जैन से वन विभाग की टीम पहुंची। गुरुवार सुबह 4 बजे से 5.30 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। टीम ने तेंदुए को ट्रेंक्यूलाइज कर बाहर निकाला। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह नर तेंदुआ है। बीमार भी लग रहा है। तेंदुए को पिंजरे में रखकर इंदौर ले जाया गया। वहां उसका मेडिकल चेकअप होगा। बोदिना गांव सैलाना इलाके में आता है।

गांव में दुकान‎ के पास से रात 8 बजे बाइक से‎ निकल रहे खोकरा गांव के जितेंद्र‎ जमादार ने तेंदुआ देखा। उसने‎ कॉल कर गांव के आशीष पाटीदार‎ को बताया। गांववाले इकट्ठा हुए, तब‎ तक तेंदुआ 700 मीटर दूर‎ नई आबादी स्थित गोपाल हायरी के‎ घर के बाहर जा पहुंचा। घर के बाहर‎ शोर सुना तो गोपाल की पत्नी यशोदा‎ और बेटी कुमकुम दरवाजे पर आईं। उन्हें घर के बाहर बने‎ वॉशरूम की बरसाती के पास तेंदुआ‎ दिखा तो घबराकर घर से बाहर निकल गईं। इतने में तेंदुआ घर में घुस गया।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 , गुलाम नबी आज़ाद स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए प्रचार नहीं करेंगे

आज़ाद के करीबी सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री, जिन्होंने कांग्रेस छ…