Maharashtra: एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, फडणवीस समर्थक विधायकों को झटका !!

भाजपा का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, सबको चौकाया

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी ने एक बड़ा सियासी कदम उठाते हुए, शिवसेना के बागी विधायकों के नेता एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री के तौर पर समर्थन देने का ऐलान किया है। माना जा रहा था कि, भाजपा के देवेन्द्र फड़णवीस,महाराष्ट्र के फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे, लेकिन आख़िरी पलों में, देवेन्द्र फड़णवीस ने खुद प्रेस कांन्फ्रेंस कर ये ऐलान किया कि महाराष्ट्र के अगले सीएम एकनाथ शिंदे होंगे। फड़णवीस ने ये भी साफ किया कि वे, सरकार में शामिल नही होंगे।
भाजपा आलाकमान का ये फैसला कितना चौंकाने वाला था, इसका अंदाज़ा इस बात से भी पता चलता है कि, खुद भाजपा के विधायकों तक को इस फैसले की जानकारी नही थी।

भाजपा ने महाराष्ट्र में क्यों नही ली सत्ता की कुर्सी

भारतीय जनता पार्टी आलाकमान के इस फैसले ने राजनीतिक पंडितो के साथ, विपक्षी दलों को भी चौका दिया। खुद एकनाथ शिंदे ने प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा चाहती तो वे सबसे बड़े दल होने के नाते, देवेन्द्र फड़णवीस को मुख्यमंत्री बना सकती थी..लेकिन भाजपा आलाकमान और खुद देवेन्द्र फड़णवीस ने बड़ा दिल दिखाते हुए उन्हे सीएम बनाया है। एकनाथ शिंदे ने ये भी कहा कि, भाजपा ही हिन्दुत्व के मुद्दे पर उनकी स्वाभाविक पार्टनर रही है।

राजनीतिक जानकारो की माने तो महाराष्ट्र में भाजपा किसी भी प्रकार से रिस्क नही लेना चाहती थी। साल 2019 में, अजीत पंवार ने बीच में भाजपा के पाले में आकर साथ छोड़ दिया था। इसके मद्देनज़र, भाजपा ने एक तीर से कई निशाने साध लिये। भाजपा ने एक शिवसैनिक को ही सीएम की कुर्सी पर बैठाकर, ऑपरेशन लोटस का मकसद, सत्ता हासिल करना नही बल्कि हिन्दुत्व की विचारधारा को आगे बढ़ाना है। भाजपा ने ऐसा कर के हिन्दू ह्दय सम्राट बाला साहब ठाकरे की विरासत को भी अपनी तरफ करने में बड़ी सफलता हासिल कर ली है।
indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

शेख हसीना लगातार चौथी बार बांग्लादेश की PM बनेंगी

इंडिया फर्स्ट | ढाका | चुनाव में अवामी लीग ने 300 में से 204 सीटें जीतीं, सिर्फ 40% वोट पड…