महाराष्ट्र: पुलिसकर्मी ने दंपति को वाहन से मारी टक्कर, मामला दर्ज

इंडिया फ़र्स्ट ।

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक पुलिसकर्मी के खिलाफ एक दंपत्ति को वाहन से कथित तौर पर टक्कर मारकर घायल करने को लेकर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात नौ बजकर 30 मिनट के आसपास चिन्चनी बाइपास के समीप हुई। उन्होंने बताया कि सहायक पुलिस निरीक्षक सुहास खरमाते कार चला रहा था तभी दोपहिया वाहन से गुजर रहे दंपति को टक्कर मार दी। आरोपी पुलिसकर्मी घटनास्थल से फरार हो गया।

दंपति को मुंबई के एक अस्पताल में नाजुक हालत में भर्ती कराया गया। इस संबंध में वनगांव पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और जांच के आदेश दिए गए हैं। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

indiafirst.online

 

Comments are closed.

Check Also

#CRIME FIRST | गैंगस्टर गोल्डी बराड़ आतंकी घोषित

इंडिया फर्स्ट | क्राइम फर्स्ट । नई दिल्ली | गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को केंद्रीय गृह मंत्रालय…