
इंडिया फर्स्ट। नई दिल्ली
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे की एंट्री से एक नया ट्विस्ट आ गया है। जानकारी के मुताबिक मल्लिकार्जुन खड़गे आज दोपहर 12 बजे अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने मल्लिकार्जुन खड़गे की दावेदारी की पुष्टि करते हुए कहा कि खड़गे दोपहर 12 बजे कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। खुद प्रमोद तिवारी और पीएल पुनिया उनके प्रस्तावक होंगे। इससे पहले आज दिग्विजय सिंह ने मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक मल्लिकार्जुन खड़गे के नामांकन भरने पर दिग्विजय सिंह अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकते हैं। अशोक गहलोत के अध्यक्ष पद की रेस से बाहर होने के बाद सारी निगाहें दिग्विजय सिंह पर टिकी थीं।
indiafirst.online