भोपाल में 2 साल बाद बिना बंदिशों के मनेगा दशहरा

इंडिया फर्स्ट। भोपाल

राजधानी भोपाल में 2 साल के बाद बिना किसी बंदिशों के दशहरा मनेगा। सबसे बड़ा रावण दहन छोला दशहरा ग्राउंड पर होगा। इसमें CM शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। पिछले साल के मुकाबले रावण के पुतले की हाइट 20 फीट ज्यादा रहेगी। रावण के साथ कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले भी बनाए जा रहे हैं।छोला दशहरा मैदान पर श्री हिंदू उत्सव समिति यह आयोजन कर रही है। कोरोना संक्रमण के चलते दशहरा आयोजन पर दो साल से कई बंदिशें थीं। इस बार कोई रोक-टोक नहीं है। इसलिए दशहरा उत्सव भव्य स्तर पर मनाएंगे। रावण का 61 फीट ऊंचा पुतला बनाया जा रहा है। पिछले साल 41 फीट हाइट थी। आतिशबाजी भी जोरदार होगी। रावण दहन से पहले 25 ट्रॉलों पर झांकी, भजन मंडली, जागरण मंडलियां रहेंगी।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#INDIA FIRST . Global Power Networks and the Modern Financial Order — Kailash Chandra .

INDIA FIRST . BHOPAL . KAILASH CHANDRA When we try to understand modern world politics and…