
इंडिया फर्स्ट। नई दिल्ली। PDP नेता महबूबा मुफ्ती को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वह बुधवार को जम्मू-कश्मीर प्रशासन के अतिक्रमण विरोधी अभियान का विरोध करने के लिए यहां पहुंची थीं। इस दौरान उनके कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया है। महबूबा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में गुंडा राज है। इसे अफगानिस्तान की तरह नष्ट किया जा रहा है।
साथ ही उनके कार्यकर्ताओं ने BJP हाय हाय के नारे भी लगाए। उन्होंने रेलवे भवन से संसद तक मार्च निकालने की योजना बनाई थी।
indiafirst.online