
इंडिया फर्स्ट ब्यूरो।ग्वालियर | संवाददाता सुकांत सोनी
मध्यप्रदेश के छतरपुर में स्थित बागेश्वर धाम मंदिर के पुजारी शास्त्री धीरेंद्र पंडित के खिलाफ ताम्रकार समाज ने एक ज्ञापन कलेक्टर को दिया है जिसमें भगवान सहस्त्रार्जुन के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर कानूनी कार्रवाई किए जाने हैं की मांग की गई है। दरअसल ताम्रकार समाज सेवा समिति के नेतृत्व में लोग मंगलवार को इकट्ठा होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन कलेक्टर के नाम एसडीएम को दिया है।

ज्ञापन के माध्यम से ताम्रकार समाज ने कहा है कि कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री के द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया गया था जिसमें उन्होंने भगवान सहस्त्रार्जुन अत्याचारी दुष्ट बलात्कारी वैभव कारी आदि शब्दों का संबोधन करके धार्मिक भावनाएं फैलाने का काम किया है। समाज के लोगों का आरोप है कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री पूर्व में भी इसी तरह भावनाएं भड़काने संबंधी बयान दे चुके हैं ऐसे में इन पर कानूनी कार्रवाई की जाए।