श्रीनगर में अब मिग-21 की जगह मिग-29 तैनात

इंडिया फर्स्ट।श्रीनगर।

इंडियन एयरफोर्स ने श्रीनगर एयरबेस पर मिग-29 फाइटर जेट की स्क्वाड्रन को तैनात किया है। डिफेंडर ऑफ द नॉर्थ कही जाने वाली यह स्क्वाड्रन मिग-21 फाइटर जेट की स्क्वाड्रन की जगह लेगी। ये मिग-29 फाइटर जेट अब पाकिस्तान-चीन से आने वाले खतरों का जवाब देंगे।

 

श्रीनगर में तैनात किए गए मिग-29 अपग्रेड किए गए हैं और मॉर्डन फीचर्स से लैस हैं। इनमें लंबी दूरी की एयर-टू-एयर मिसाइलें, एयर-टू-ग्राउंड वैपन्स और दूसरे खतरनाक हथियार जोड़े गए हैं।

मिग-29 इस साल जनवरी में श्रीनगर एयरबेस पर पहुंचे थे। यहां तैनाती से पहले इन्होंने कश्मीर घाटी में उड़ान की लंबी प्रैक्टिस की।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री बने

इंडिया फर्स्ट। इस्लामाबाद। 72 साल के शाहबाज शरीफ दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन गए…