जबलपुर में लड़की को छेड़ रहे बदमाशों ने 3 लोगों पर चाकू-तलवार से हमला किया

इंडिया फर्स्ट ब्यूरो। 

जबलपुर में मई18 गुरुवार सुबह 9 बजे किशोरी से छेड़खानी कर रहे 5 बदमाशों ने 3 लोगों पर चाकू और तलवार से हमला कर दिया। तीनों मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। जब उन्होंने बदमाशों को लड़की को तंग करते हुए देखा, तो मना किया। हमले में घायल तीनों लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल मौके पर पहुंचे। वारदात के बाद आरोपी भाग निकले। घटना संजीवनी नगर थाने के गुलाऊं तालाब इलाके की है।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

पीएफआई के 22 सदस्यों पर आरोप तय, देश में खलीफा हुकूमत लाने का था मंसूबा

इंडिया फर्स्ट | भोपाल |  शहरों, कस्बों और गांवों में यूनिट तैयार कर वर्ग विशेष के लोगों मे…