विधायक राहुल प्रकाश कोल का निधन मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

इंडिया फर्स्ट। उत्तर प्रदेश। यूपी के मिर्जापुर के छानबे विधानसभा सीट से अपना दल एस के विधायक राहुल प्रकाश कोल का आज निधन हो गया। उनका मुंबई में कैंसर का इलाज चल रहा था। कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि परिवार की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है।

उनके निधन पर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, प्रवक्ता राजेश पटेल आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है। राहुल प्रकाश कोल छानबे विधानसभा सीट पर लगातार दूसरी बार विजयी हुए थे और विधायक बने थे।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री बने

इंडिया फर्स्ट। इस्लामाबाद। 72 साल के शाहबाज शरीफ दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन गए…