
इंडिया फर्स्ट-बेंगलुरु के नागवारा में मंगलवार को अंडर कंस्ट्रक्शन मेट्रो पिलर गिरने से एक महिला और उसके ढाई साल के बेटे की मौत हो गई। महिला का पति और एक बेटी गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का परिवार बाइक से जा रहा था, तभी पिलर उनके ऊपर गिर गया। महिला के जुड़वां बच्चों में से बेटे की जान चली गई,जबकि बेटी गंभीर है।