MP के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल 30 नवंबर तक बढ़ा

इंडिया फर्स्ट ब्यूरो।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल 30 नवंबर 2023 तक बढ़ा दिया गया है। इससे पहले नवंबर 22 में उनका कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ाया गया था। यह अवधि 31 मई को खत्म हो रही थी।

1985 बैच के IAS हैं बैंससूत्रों के मुताबिक, चुनावी साल में सरकार कोई नया प्रयोग नहीं करना चाहती है। इसी वजह से बैंस को एक बार फिर सेवा विस्तार दिया गया है। बैंस 1985 बैच के IAS अफसर हैं। मध्यप्रदेश का मुख्य सचिव बनने से पहले इकबाल सिंह बैंस कई अहम पदों पर रहे हैं। कृषि, उद्यानिकी, ऊर्जा, विमानन, आबकारी आयुक्त, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, संसदीय कार्य जैसे विभागों में काम कर चुके हैं। सीहोर, खंडवा, गुना और भोपाल के कलेक्टर भी रहे हैं। वे मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव, प्रमुख सचिव और अपर मुख्य सचिव रह चुके हैं।इससे पहले, साल 2018 के विधानसभा चुनाव के पहले तत्कालीन मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह को भी एक्सटेंशन दिया गया था। पिछले साल नवंबर में बैंस रिटायर होने वाले थे। इसके बाद उन्हें 6 महीने का एक्सटेंशन देकर कार्यकाल बढ़ाया गया था।

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ाने की अनुमति दे दी है, आपको बता दें कि इक़बाल सिंह बैस को दूसरी बार एक्सटेंशन मिला है indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

मालदीव में राष्ट्रपति मुइज्जू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग

इंडिया फर्स्ट | नई दिल्ली | विपक्षी नेता ने भारत से विवाद पर कहा- देश को पड़ोसियों से अलग-…