मध्यप्रदेश सरकार भी शुरू कर सकती ‘गोधन न्याय योजना’, सीएम ने योजना पर जताई सहमति: मंत्री कमल पटेल

इंडिया फ़र्स्ट ।

जबलपुर: Start Godhan Nyay Yojana खाद की कमी से हाहाकार मचने के बाद मध्यप्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना शुरू करने का विचार कर रही है। इस संबंध में प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी गौधन योजना लागू हो सकती है। सीएम से संबंध में चर्चा हुई है और उन्होंने योजना पर जताई सहमति है। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने भी किसानों का गोबर खरीदने का फैसला किया है।

Start Godhan Nyay Yojana उन्होंने खाद की कमी को लेकर कहा कि जबलपुर सहित सभी जिलों में खाद का स्टॉक है। POS मशीनों के जरिए किसानों को खाद वितरण किया जा रहा है। किसानों को उनकी जरूरत के हिसाब से ही दिया खाद जाएगा। खाद नगद मिल सके इसीलिए 75% सोसायटी और 25% व्यापारियों को दिया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि जैविक खेती को बढ़ाने सरकार कई बड़े उपाय कर रही है। हर जिले के बाद हर गांव में सुदर्शन वाटिका बनाएंगे, साथ ही कृषि कॉलेज और विभाग के सभी फॉर्म में सिर्फ जैविक खेती कराई जाएगी। किसानों को प्रैक्टिकल जैविक खेती दिखाकर जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।

indiafirst.online

 

Comments are closed.

Check Also

#KISAN FIRST | Modi Government Hikes MSP for Kharif Crops: Major Boost for Farmers

New Delhi, May 28, 2025 The Modi government has approved a significant hike in the Minimum…