MUMBAI: दशहरा रैली के पहले ठाकरे को बड़ा झटका

इंडिया फर्स्ट। मुंबई

मुंबई में दशहरा रैली से पहले शिंदे गुट को बड़ी कामयाबी मिली है। शिवसेना का गढ़ माने जाना वाले वरली इलाके के 3 हजार से अधिक शिव सैनिक रविवार को शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। रविवार को शिव सैनिक सीएम हाउस पहुंचे और शिंदे गुट में शामिल होने का ऐलान कर दिया। इससे पहले पांच अक्टूबर को शिवाजी पार्क में दशहरा रैली के लिए उद्धव ठाकरे को हाई कोर्ट जाना पड़ा था। मैदान मिलने के बाद ठाकरे रैली की तैयारी में लगे हुए थे। इस बीच एक साथ इतनी बड़ी संख्या में शिव सैनिकों का शिंदे गुट में शामिल होना ठाकरे की मुश्किलें बढ़ा सकता है।

indiafirst.oline

Comments are closed.

Check Also

अभिनेता सलमान खान को फिर मिली धमकी

इंडिया फर्स्ट | मुंबई |  मुंबई पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया बॉलीवुड अभिनेता सलम…