सलमान खान के घर पहुंची मुंबई पुलिस

इंडिया फर्स्ट। मुंबई
[ शिखा नामदेव ]

पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। सलमान खान के पिता सलीम खान ने पार्क में एक धमकी भरी चिट्ठी मिलने के बाद मामला पुलिस में दर्ज करवाया था। जिसके बाद से ही सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और अब इस मामले में हाल ही में अभिनेता सलमान खान से पूछताछ करने के लिए मुंबई पुलिस उनके पर पहुंची थी।सलमान खान के घर पूछताछ के लिए पहुंची थीं मुंबई पुलिस सोमवार को सलमान खान के बांद्रा में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में पुलिस अभिनेता से पूछताछ करने के लिए पहुंची थी। हालांकि मुंबई पुलिस ने इसे रूटीन प्रतिक्रिया बताया और एक्टर की सुरक्षा का जायजा करने के बाद अब मुंबई पुलिस वहां से आ गई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया कि मुंबई पुलिस की एक टीम जल्द ही पंजाब के लिए रवाना होगी, जहां वह सलमान खान के मामले में पूछताछ करेंगे।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

रणबीर की भाभी की गोद भराई में पहुंचा कपूर खानदान

इंडिया फर्स्ट। मुंबई। एक्टर रणबीर कपूर के कजिन अरमान जैन और उनकी पत्नी अनीशा मल्होत्रा जल्…