
मप्र के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा से कांग्रेस के दिग्गज नेता, विधायक और पूर्व मंत्री गोविंद सिंह की मुलाक़ात ने सियासी सुगबुगाहट को एक बार फिर हवा दे दी है । इससे पहले भी कि डॉ. गोविंद सिंह, मंत्री नरोत्तम मिश्रा के निवास पर मिलने पहुँचे थे । डॉ. गोविंद सिंह ने इस मुलाक़ात के मायने के सवाल पर कहा कि डॉ. नरोत्तम मिश्रा हरफ़नमौला व्यक्ति है ( देखिये वीडियो ) ।
मप्र में उपचुनावों की तारीख़ों के ऐलान के साथ, कांग्रेस के दिग्गज नेता गोविंद सिंह की ये मुलाक़ात, सियासी हलकों में चर्चा का विषय बन गई है । इससे पहले कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष रहे, अजय सिंह की भी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से हुई मुलाक़ात, सियासी गलियारों में बेहद चर्चा में रही । ऐसे समय में जब कांग्रेस में संगठन स्तर पर खींचतान चरम पर है, कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की ये मेल मुलाक़ात, आने वाले दिनों में कुछ बड़ा होने के संकेत तो जरुर दे रही है । इंडिया फ़र्स्ट ।