NAROTTAM MISHRA . ये बेमिसाल नही बदहाल !!

6 महीने की सरकार पर गरजे डाॅ नरोत्तम
आधा साल… बेमिसाल नहीं बदहाल……
किसानां की कर्जमाफी का झूठ बोलकर सत्ता हासिल करने वाली कांग्रेस का जनता ने बैंड बजा दिया है… इनकी सरकार 6 महीने चल गयी यही इनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है…. एक वाक्य में कहा जाए तो आधा साल हाल बदहाल…..यह कहना है प्रदेश के पूर्व संसदीय कार्यमंत्री डाॅ नरोत्तम मिश्रा का, वे सोमवार को कांग्रेस सरकार के छह माह पूरे होने पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
डाॅ मिश्रा यहीं नहीं रुके उन्होंने राहुल गांधी को झूठा बताते हुए कि उन्होंने कहा था, किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ तो 10 दिन में मुख्यमंत्री बदल देंगे, आज छह माह हो गए…. क्यों नहीं बदला गया मुख्यमंत्री….
डाॅ नरोत्तम आज पूरे मूड में थे, अधिकारियों के तबादलों पर तंज कसते हुए बोले… अधिकारी तो छोड़िए.. अब तो मंत्रियों को भी नहीं पता कि कितने दिन का मंत्री काल बचा है… इसलिए लूट सके तो लूट में लगे हुए हैं। सही बात तो यह है कि इस सरकार का अब कोई भविष्य ही नहीं बचा है……
डाॅ नरोत्तम के वार पर वार
राहुल गांधी झूठे हैं…..
क्यों नहीं बदला अब तक सीएम..
मंत्रियों को नहीं पता अपना भविष्य
जनता ने बजा दिया कांग्रेस का बाजा
नाकामियों का इल्जाम हम पर क्यों?
हमने गलत किया तो कार्यवाही करो
किसानों नौजवानों को पहनाई टोपी
छठी का दूध याद दिला रही है जनता

Comments are closed.

Check Also

शेख हसीना लगातार चौथी बार बांग्लादेश की PM बनेंगी

इंडिया फर्स्ट | ढाका | चुनाव में अवामी लीग ने 300 में से 204 सीटें जीतीं, सिर्फ 40% वोट पड…