BJP युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज भोपाल में

इंडिया फर्स्ट। भोपाल।

BJP युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बेंगलुरु से सांसद तेजस्वी सूर्या आज भोपाल में हैं। वे मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। सुबह 11 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने बताया कि युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सुबह 11 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित करेंगे। इसके बाद होशंगाबाद रोड स्थित होटल आमेर ग्रीन्स, भोपाल में दोपहर 12 बजे प्रदेश स्तरीय मंडल अध्यक्ष कार्यशाला को संबोधित करेंगे। इस कार्यशाला में प्रदेश भर के युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्षों को बुलाया गया है। इसके अलावा जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भी शामिल होंगे।

INDIAFIRST.ONLINE

Comments are closed.

Check Also

शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री बने

इंडिया फर्स्ट। इस्लामाबाद। 72 साल के शाहबाज शरीफ दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन गए…