दिल्ली शराब घोटाले का नया स्टिंग सामने आया

इंडिया फर्स्ट। नई दिल्ली

स्टिंगमास्टर अरविंद केजरीवाल का स्टिंग कर लिया गया है। जी हां, आज बीजेपी ने यही आरोप लगाते हुए दिल्ली शराब घोटाले को लेकर नए स्टिंग का वीडियो जारी किया। बीजेपी के मुताबिक यह स्टिंग पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में सर्कुलेट हो रहा है। दिल्ली बीजेपी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस स्टिंग वीडियो को जारी करते हुए बीजेपी ने आज केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा-दिल्ली शराब घोटाले में आरोपी नंबर 9 का वीडियो सामने आया है। इस घोटाले का पैसा पंजाब और गोवा के विधानसभा चुनावों में लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में पैसे के बदले ठेके बांटे गए।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- आम आदमी पार्टी का जो घोटाले का स्टिंग सामने आया है। उसमें घोटाले के आरोपी नंबर-9 अमित अरोड़ा ने पूरी पोल खोल दी है। किस-किस से कितना पैसा लिया गया। किस प्रकार से घोटाले हुए, सारी चीजें उजागर हो गई हैं। पूरी की पूरी पॉलिसी घोटाले के लिए ही तैयार की गई। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- इस स्टिंग में अमित अरोड़ा बता रहा है कि कमीशन सरकार ने तय किया। यही नहीं, शराब घोटाले के पैसे को गोवा और पंजाब के चुनावों में उपयोग किया गया। 5-5 करोड़ रुपए तक की फीस मिनिमम निर्धारित की गई। 5करोड़ इसलिए रखा गया कि छोटा-मोटा प्लेयर आने न पाये। जबकि यह पॉलिसी इस आधार पर बनाई जाती है कि छोटे-छोटे व्यापारियों को भी काम करने का मौका मिले।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#SATYA DARSHAN . Is the form of Goddess Kali truly as depicted to us? — Facts, history, and the truth.

INDIA FIRST . SATYA DARSHAN . ASHUTOSH HIGHLIGHTS FIRST: Understand the consciousness, not…