न्यूजीलैंड की PM जैसिंडा अगले महीने इस्तीफा देंगी

इंडिया फर्स्ट – न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न अगले महीने इस्तीफा दे देंगी। जैसिंडा 7 फरवरी को लेबर पार्टी की प्रमुख का पद भी छोड़ेंगी। जेसिंडा ने अपने 6 साल के कार्यकाल को काफी चुनौती भरा बताया। इस्तीफे का ऐलान करते हुए जैसिंडा बोलीं- अब वक्त आ गया है। मेरे पास अब इतनी हिम्मत नहीं है कि 4 साल और नेतृत्व करूं। न्यूजीलैंड में अक्टूबर 2023 में चुनाव होने हैं। जैसिंडा ने कहा कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगी। वहीं, लेबर पार्टी अपना नया लीडर 22 जनवरी को चुनेगी। डिप्टी प्राइम मिनिस्टर ग्रांट रॉबर्टसन ने कहा कि वे पार्टी प्रमुख के लिए अपनी दावेदारी पेश नहीं करेंगे।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री बने

इंडिया फर्स्ट। इस्लामाबाद। 72 साल के शाहबाज शरीफ दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन गए…