नार्थ कोरिया ने 48 घंटे में दागी दूसरी बैलिस्टिक मिसाइल

इंडिया फर्स्ट। सियोल। नॉर्थ कोरिया ने फिर पूर्वी सागर में दो बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं। साउथ कोरिया के डिफेंस मिनिस्टर ली-जोंग-सुप ने सी ऑफ जापान की तरफ मिसाइल फायर होने का दावा किया है। जापान ने भी इसकी पुष्टि की है। हालांकि, ये मिसाइल कौन सी थी और ये कितनी दूर तक गई इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

दूसरा मिसाइल परीक्षण अमेरिका और साउथ कोरिया की मिलिट्री एक्सरसाइज के एक दिन बाद हुआ है। 18 फरवरी को नॉर्थ कोरिया ने मिसाइल टेस्टिंग की थी। इसके बाद 19 फरवरी को अमेरिका और साउथ कोरिया ने जॉइंट एयर एक्सरसाइज शुरू की थी।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री बने

इंडिया फर्स्ट। इस्लामाबाद। 72 साल के शाहबाज शरीफ दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन गए…