इंडिगो फ्लाइट का एक इंजन आसमान में बंद इमरजेंसी लैंडिंग

इंडिया फर्स्ट। पटना।

पटना एयरपोर्ट पर शुक्रवार की सुबह इंडिगो फ्लाइट का एक इंजन उड़ान भरते ही बंद हो गया। करीब आधे घंटे तक फ्लाइट आसमान में रही। पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट पटना से दिल्ली के लिए सुबह 8:40 में उड़ान भरी थी। फ्लाइट में 181 पैसेंजर्स और 8 क्रू मेंबर सवार थे।

पटना एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से बताया गया है कि इंडिगो की उड़ान 2433 पटना-दिल्ली के टेकऑफ के 3 मिनट बाद एक इंजन के निष्क्रिय होने की सूचना मिली। फ्लाइट की 9.11 पटना एयरपोर्ट पर सेल्फ लैंडिंग कराई गई। पायलट के अनुसार किसी और सहायता की आवश्यकता नहीं है। हवाईअड्डे पर सभी परिचालन सामान्य है।

INDIAFIRST.ONLINE

Comments are closed.

Check Also

#ABRAHAMIC RELIGIONS DECODE : #ABRAHAMIC RELIGIONS DECODE : Is Brahma’s Fifth Head = Abrahamic Traditions !? 

INDIA FIRST | RESEARCH DESK |   The Fifth Head of Brahma, Shiva, and the Demons’ Wors…