वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट बनी पाकिस्तान के लिए शर्मिंदगी का कारण, अब कर्ज मिलने में आ सकती है परेशानी

इंडिया फर्स्ट ।

वर्ल्ड बैंक  की एक नई रिपोर्ट  पाकिस्तान के शर्मिंदगी का कारण बन गई है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान उन 10 मुल्कों (10 nations with biggest foreign debt ) में शामिल है, जिनके पास सबसे ज्यादा विदेशी कर्ज है. पाकिस्तानी मीडिया की खबर के मुताबिक, पाकिस्तान COVID-19 महामारी के बाद ऋण सेवा निलंबन पहल  के लिए पात्र बन गया है. इस वजह से उसे अब विदेशी ऋण हासिल करने में दिक्कत पेश हो सकती है.
वर्ल्ड बैंक की ओर से सोमवार को जारी 2022 में अंतरराष्ट्रीय ऋण सांख्यिकी का हवाला देते हुए बताया गया कि बड़े कर्जदारों समेत DSSI की जद में आने वाले देशों को प्राप्त कर्ज की दर में व्यापक अंतर रहा है.

10 सबसे बड़े DSSI योग्य उधारकर्ताओं (अंगोला, बांग्लादेश, इथियोपिया, घाना, केन्या, मंगोलिया, नाइजीरिया, पाकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, और जाम्बिया) का संयुक्त विदेशी ऋण साल 2020 के अंत में 509 बिलियन डॉलर था, जो 2019 के मुकाबले 12% अधिक है और DSSI के दायरे में आने वाले सभी देशों के कुल विदेशी कर्ज का 59% था.

DSSI के दायरे में आने वाले इन देशों के पास 2020 के अंत तक बिना गारंटी वाले विदेशी कर्ज का करीब 65% हिस्सा था. इन देशों को अलग-अलग दर पर विदेशी कर्ज मुहैया कराए गए थे. कुछ समय पहले यह रिपोर्ट आई थी कि पाकिस्तान पर जितना कर्ज है उसमें इमरान खान सरकार का योगदान 40% है.indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

हनीमून के लिए गोवा का वादा कर पति ले गया अयोध्या, पत्नी ने मांगा तलाक

भोपाल निवासी एक पति द्वारा अपनी पत्नी के साथ हनीमून के नाम पर धोखा करने का मामला सामने आया…