
इंडिया फर्स्ट न्यूज़। पाकिस्तान।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि उनके देश के लिए इमरान खान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी ज्यादा बड़ा खतरा हैं। पाकिस्तानी टीवी चैनल को इंटरव्यू देते हुए आसिफ ने कहा- आप अपने विदेशी दुश्मन को जानते हैं। पाकिस्तान में लोग आज भी उस दुश्मन को पहचान नहीं पा रहे हैं जो यहां पैदा हुआ है। वो भारत से भी ज्यादा बड़ा खतरा है।
इमरान खान हमारे बीच मौजूद हैं और वो पाकिस्तान के लिए PM नरेंद्र मोदी से ज्यादा खतरनाक हैं, लेकिन लोगों को यह नजर नहीं आ रहा है।इमरान की गिरफ्तारी के बाद 9 मई को देश में जो दंगे हुए वो विद्रोह था और इमरान खान सबसे बड़े विद्रोही हैं। वो हमारे देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं और 9 मई इसका सबसे बड़ा सबूत है।
indiafirst.online