उत्तरप्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा की गिरफ्तारी के खिलाफ, मध्यप्रदेश कांग्रेस ने भी जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायको और मंत्रियों ने विधानसभा के बाहर, काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया और योगी और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यूपी के सोनभद्र ज़िले में दस लोगो की हत्या के मामले में, पीड़ित परिवार से मिलने जा रही प्रियंका वाड्रा को …यूपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने के खिलाफ..देशभर में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। मप्र विधानसभा में भी कांग्रेस विधायक और मंत्रियों ने काली पट्टी बांधकर…नारेबाज़ी की…और योगी सरकार को तानाशाह बताया।
Comments are closed.
Check Also
शेख हसीना लगातार चौथी बार बांग्लादेश की PM बनेंगी
इंडिया फर्स्ट | ढाका | चुनाव में अवामी लीग ने 300 में से 204 सीटें जीतीं, सिर्फ 40% वोट पड…