पीटी ऊषा ने पहली बार राज्यसभा की अध्यक्षता की

इंडिया फर्स्ट। दिल्ली। भारतीय ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) की प्रेसिडेंट पीटी ऊषा ने गुरुवार को सभापति तथा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की गैर-मौजूदगी में राज्यसभा की अध्यक्षता की।पीटी ऊषा ने इस पल को गौरवपूर्ण बताते हुए आशा जताई कि वह इसे मील का पत्थर साबित करेंगी।

पिछले साल दिसंबर में उन्हें राज्यसभा के उपसभापतियों के पैनल में शामिल किया गया था। पैनल का हिस्सा बनने वाली वह पहली मनोनीत सांसद बनीं, जो सभापति और उपसभापति के मौजूद नहीं रहने पर सदन की कार्यवाही चला सकती हैं।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#CG FIRST . Japan Embassy Minister Calls on Chief Minister of Chhattisgarh Shri Vishnu Deo Sai .

INDIA FIRST . RAIPUR . RITESH SAHU Japan Embassy’s Minister for Political Affairs, Mr Abe …