
इंडिया फर्स्ट। पंजाब। पंजाब की महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी को पद से हटा दिया गया है। मनीषा गुलाटी की टर्म को पंजाब सरकार ने 18 सितंबर 2020 को बढ़ाया था। सोशल सिक्योरिटी वूमेन और चाइल्ड विभाग द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक, सरकारी नियमों में किसी तरह का ऐसा नियम नहीं था कि उनकी टर्म को बढ़ाया जा सके। इस कारण उन्हें चेयरपर्सन बनाने के आदेश को वापस लिया गया है।
पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन रही मनीषा गुलाटी पहले कांग्रेस में थी। जिन्होंने कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा का दामन थाम लिया था। कांग्रेस छोड़ते ही उन्होंने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कांग्रेस में रहते हुए उनकी डिग्निटी को हर्ट किया गया था। हिंदू होने के कारण उन्हें टारगेट किया गया और पर्सनल रंजिश निकाली जा रही थी।
indifirst.online