ZOO : जानवरों का QR कोड- सारी जानकारी डिकोड ! देखिये वीडियो

इंडिया फर्स्ट। सुकांत सोनी। ग्वालियर।

ग्वालियर चिड़ियाघर ( Gwalior zoo ) में आने वाले पर्यटकों को अब जानवरों की जानकारी हासिल करने के लिए परेशान नहीं होना पडेगा। अब एक क्यूआर कोड ( QR CODE ) मोबाइल फोन से स्कैन करते ही उनके सामने जानवर के बारे में पूरी जानकारी आ जाएगी। इसे लगाने के पीछे उद्देश्य लोगों को वन्य जीवों के प्रति जागरूक करना और उनसे संबंधित सही जानकारी पहुँचाना है। नगर निगम की इस पहल की यहां आने वाले सभी लोग तारीफ कर रहे है। ( देखिये वीडियो )

दरअसल नगर निगम द्वारा ग्वालियर के चिड़ियाघर में रहने वाले जानवरो के केजों ( पिंजड़ो ) के बाहर क्युआर ( QR ) लगाए गए है, जिन्हें अपने मोबाइल से स्कैन करने पर जानवर की पूरी जानकारी मिल जाएगी। ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर किशोर कन्याल ( gwalior municipal commissioner kishore kanyal ) के आदेश पर नगर निगम द्वारा संचालित चिड़ियाघर में क्यूरेटर गौरव परिहार एवं पशु चिकित्सक डॉ उपेंद्र यादव ने यह बारकोड जानवरों के केजों के बाहर लगवाएं है। जिससे चिड़ियाघर घूमने आने वाले लोगों को जानवरो को देखने के साथ उन्हें पूरी जानकारी मिल सकेगी। इंडिया फर्स्ट न्यूज़ संवाददाता, सुकांत सोनी को प्रभारी,ग्वालियर चिड़ियाघर डॉ• उपेंद्र यादव ने एक्सक्लूसिव जानकारी दी।


indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#ECO EID । ईको फ्रेंडली होली के जवाब में ईको फ्रेंडली ईद !!

     इंडिया फर्स्ट। भोपाल।  बकरीद का त्योहार पर बाजार में कुर्बानी के लिए बकरों की डिमांड …