#CG FIRST 2 सितंबर को राहुल गांधी का रायपुर दौरा

इंडिया फर्स्ट | छत्तीसगढ़ |

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दौरे पर आ रहे हैं। वे यहां आयोजित युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रदेश में कुछ महीने बाद विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। जिसे देखते हुए सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस की नजर यूथ वोट बैंक पर हैं। माना जाता है कि युवा मतदाता प्रदेश में किसी भी पार्टी की जीत-हार का गणित बदल सकते हैं।

प्रदेश में करीब 48 लाख ऐसे यूथ वोटर्स हैं, जिनकी उम्र 18 से 29 साल के बीच है। इनमें फर्स्ट टाइम वोट करने वाले यूथ की संख्या लगभग 4 लाख 43 हजार है। इसलिए दोनों ही पार्टियां यूथ पर फोकस कर रही हैं। युवाओं का दिल जीतने की पूरी कोशिश की जा रही हैं। रायपुर में होने वाली राहुल गांधी की सभा भी इसी रणनीति का हिस्सा है। indiafirstnews.online

Comments are closed.

Check Also

#CG FIRST . Major Step Towards Cow Conservation: CM Vishnu Dev Sai Inaugurates 29 Gaudhams in 11 Districts .

INDIA FIRST . RAIPUR . RITESH SAHU In a significant move for cow protection and rural deve…