जंग जीतने के लिए रूस ने बदला कमांडर

इंडिया फर्स्ट- यूक्रेन जंग में रूस को लगातार नुकसान हो रहा है। यूक्रेन तेजी से रूस को हारे अपने शहर वापस छुड़वा रहा है। इस बीच पुतिन ने अब अपने कमांडर को ही बदल दिया है।अब रूस की ओर से लड़ी जा रही यूक्रेन जंग के नए कमांडर रूसी सेना के सबसे बड़े अधिकारी जनरल वालेरी गेरासिमोव होंगे।जो रूस के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ हैं। वालरी गेरासिमोव साल 2012 से इस पद पर हैं। वो अब सर्गेई सुरोविकिन की जगह यूक्रेन जंग की पूरी जिम्मेदारी लेंगे। सुरोविकिन पिछले तीन महीनों से यूक्रेन जंग का नेतृत्व कर रहे थे।आर्मी फोर्सेस की अलग-अलग ब्रांच में बेहतर तालमेल के लिए यह फेरबदल किया गया है। मिलिट्री एनालिस्ट रॉब ली के मुताबिक सुरोविकिन को इसलिए नहीं हटाया गया है कि वो यूक्रेन युद्ध में जीत नहीं पा रहे थे। बल्कि इसके पीछे राजनीतिक वजह हैं।

Comments are closed.

Check Also

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 , गुलाम नबी आज़ाद स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए प्रचार नहीं करेंगे

आज़ाद के करीबी सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री, जिन्होंने कांग्रेस छ…