हिमाचल में बर्फबारी से समदो बॉर्डर ठप

इंडिया फर्स्ट। हिमाचल। हिमाचल में भारी बर्फबारी के कारण 2 ट्रंक रोड ब्लॉक हो गए हैं। मनाली-लेह हाईवे पहले ही ठप है। अब भारत-तिब्बत हाईवे भी बंद हो गया है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के तहत आने वाले करीब 400 लिंक रोड पर ठप पड़े हैं, जो हिमाचल के 3 जनजातीय जिलों को आपस में जोड़ते हैं।

हिमाचल के जनजातीय और सीमांत इलाकों में पिछले 24 घंटे से बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी से मनाली-लेह सामरिक मार्ग पहले ही बंद है,। अब समदो बॉर्डर को जाने वाला हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग भी रिकॉन्गपिओ से आगे बंद हो गया है। मदो बोर्डर का सड़क संपर्क पूरी तरह से कट गया है।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 , गुलाम नबी आज़ाद स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए प्रचार नहीं करेंगे

आज़ाद के करीबी सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री, जिन्होंने कांग्रेस छ…