SAMMED SHIKHAR: केन्द्र सरकार ने कहा सम्मेद शिखर पर नहीं होगी इको टूरिज्म एक्टिविटी: फैसला अब झारखंड सरकार के पाले में

सम्मेद शिखर पर नहीं होगी इको टूरिज्म एक्टिविटी:केंद्र सरकार ने जैन समुदाय की मांग मानी

इंडिया फर्स्ट। नई दिल्ली।

झारखंड के पारसनाथ स्थित जैन तीर्थस्थल सम्मेद शिखर (sammed shikhar ) पर पर्यटन और इको टूरिज्म एक्टिविटी पर रोक लगा दी गई है। केंद्र सरकार ने गुरुवार को तीन साल पहले जारी अपना आदेश वापस ले लिया। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी नोटिफिकेशन में सभी पर्यटन और इको टूरिज्म एक्टिविटी( eco tourism activity ) पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

jain community protest

इसके अलावा केंद्र सरकार ने एक निगरानी समिति भी बनाई है। यह समिति इको सेंसिटिव जोन की निगरानी करेगी। केंद्र ने राज्य को निर्देश दिया है कि इस समिति में जैन समुदाय के दो और स्थानीय जनजातीय समुदाय के एक सदस्य को स्थायी रूप से शामिल किया जाए।

अब फैसला झारखंड सरकार के पाले में

jharkhand cm hemant soren

केंद्र सरकार की तरफ से इको सेंसिटिव संबंधित नोटिफिकेशन निरस्त कर देने के बाद अब ये पूरा मामला राज्य सरकार के पाले में आ गया है। इसकी वजह यह है कि केंद्र सरकार के इको सेंसिटिव जोन घोषित करने के नोटिफिकेशन के बाद ही राज्य सरकार ने 2019 में पहले सम्मेद शिखर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बनाया था।

राज्य सरकार ने 2021 में सम्मेद शिखर को धार्मिक पर्यटन स्थल बनाने का नोटिफिकेशन जारी किया था। अब यहीं पेंच फंस गया है। इसके लिए राज्य सरकार को अब सम्मेद शिखर को पर्यटन क्षेत्र से बाहर करने के लिए अधिसूचना में संशोधन करना होगा या फिर उसे रद्द करना होगा। तभी सम्मेद शिखर 2019 से पहले की स्थिति में आ सकेगा। indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए 16 जनवरी से शुरू हो जाएगी पूजा विधि

इंडिया फर्स्ट। अयोध्या। धर्म। श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया सोमवार …