
इंडिया फर्स्ट। मध्यप्रदेश।
मप्र के पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया ( minister mahendra singh sisodia ) ने बड़ा बयान दिया है। महेन्द्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस को सिंधिया जैसे हीरे की परख नही थी इसलिये आज कांग्रेस की हालत ऐसी है। उन्होने कहा कि भाजपा और पीएम मोदी ( pm modi ) दरअसल वो जौहरी है जिन्होने ज्योतिरादित्य सिंधिया ( jyotiraditya scindia ) जैसे हीरे की परख की। दरअसल, मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया कांग्रेस विधायक, जयवर्धन सिंह के उस बयान पर पलटवार कर रहे थे, जिसमें जयवर्धन सिंह ने सिंधिया को ग्वालियर की पनौती कहा था।
(देखिये वीडियो )
आपको बता दें कि कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद, दिग्विजय सिंह के बेेटे है। दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की खानदानी अदावत जगजाहिर रही है। हाल ही में उज्जैन में श्री महाकाल लोक के लोकापर्ण अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी साथ मौजूद थे। indiafirst.online