स्व. निर्मला बुच ने यशस्वी जीवन जिया: मुख्यमंत्री चौहान

इंडिया फर्स्ट । भोपाल।

प्रभावी प्रशासक के रूप में उन्हें लंबे समय तक याद रखा जाएगा
मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व मुख्य सचिव स्व. बुच को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की पूर्व मुख्य सचिव स्व. निर्मला बुच के अंतिम दर्शन किए तथा पुष्प चक्र अर्पित किया। मुख्यमंत्री चौहान ने अरेरा कॉलोनी स्थित उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त कर ढांढस बँधाया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बुच ने यशस्वी जीवन जिया। बहुमुखी प्रतिभा की धनी बुच को उनके कुशल नेतृत्व और संवेदनशील व्यक्तित्व के लिए प्रदेश के प्रभावी प्रशासकों की अग्रिम पंक्ति में लंबे समय तक याद रखा जाएगा। उल्लेखनीय है कि निर्मला बुच का अवसान 9 जुलाई को हुआ।

सामाजिक क्षेत्र में रही महत्वपूर्ण भूमिका

बुच ने देवास और उज्जैन ज़िलों की कलेक्टर रहने के बाद मध्य प्रदेश शासन में कई महत्वपूर्ण पद संभाले। विकास आयुक्त रहते हुए पाँच वर्ष के लंबे कार्यकाल में ग्रामीण विकास में उनका विशेष योगदान रहा। बुच प्रमुख सचिव गृह एवं सुन्दरलाल पटवा के मुख्यमंत्री काल के दौरान सितंबर 1991 से जनवरी 1993 तक मुख्य सचिव रहीं। वे भारत सरकार में संयुक्त सचिव (समाज कल्याण) और सचिव, ग्रामीण विकास मंत्रालय रहीं। शासकीय सेवानिवृत्ति के बाद बुच सामाजिक सेवा, विशेषकर महिला विकास के क्षेत्र में व्यस्त रहीं। उन्होंने महिला चेतना मंच नामक संस्था की स्थापना कर उल्लेखनीय कार्य किया। indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#MP FIRST . Action Taken Against Illegal Madrasa in Bhopal’s Kalpana Nagar.

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI A major development has emerged from Bhopal, the capi…