
इंडिया फर्स्ट न्यूज़। मुंबई।
महाराष्ट्र के रायगढ़ किले में मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। महाराष्ट्र में 7 दिनों तक चलने वाले समारोह के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो मैसेज टेलीकास्ट किया गया। मैसेज में उन्होंने कहा- छत्रपति शिवाजी महाराज ने गुलामी की मानसिकता खत्म की।
PM ने कहा, ‘जब उनका राज्याभिषेक हुआ था तब स्वराज का नारा चारों दिशाओं में गूंजा था। शिवाजी ने हमेशा भारत की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखा। आज एक भारत-श्रेष्ठ भारत के विजन में उनके विचारों की परछाई है। राष्ट्र कल्याण और लोक कल्याण उनकी शासन व्यवस्था के मूल तत्व रहे हैं।’
indiafirst.online