दिग्विजय के गढ़ में शिवराज और सिंधिया

इंडिया फर्स्ट। गुना।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को दिग्विजय सिंह के गृहनगर राघोगढ़ में हैं। वे यहां लाड़ली बहना सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे हैं। यह पहली बार है जब CM और सिंधिया एक साथ दिग्विजय के गढ़ में हैं। इससे पहले सिंधिया ने सिर्फ एक बार राघोगढ़ में सभा की है। CM भी 2018 के बाद अब राघोगढ़ आए हैं।

शुक्रवार को आदिवासियों के साथ डांस के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को हम होंगे कामयाब… गाना गाया। वे गुना शहर के मानस भवन में रजक समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए। सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प है इस देश को इसी सदी में विश्वगुरु बनाना। हम एक दिन जरूर कामयाब होंगे।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 , गुलाम नबी आज़ाद स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए प्रचार नहीं करेंगे

आज़ाद के करीबी सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री, जिन्होंने कांग्रेस छ…