चुनावी साल में शिवराज का तोहफा 15 महीने में 26% बढ़ा DA

इंडिया फर्स्ट। भोपाल। शिवराज सरकार ने चुनावी साल में मध्यप्रदेश के साढ़े 7 लाख अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने उनका DA (डियरनेस अलाउंस) 4% बढ़ा दिया है। इससे बाद अब प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को भी केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर 38% डीए मिलेगा। शिवराज सरकार 15 महीने में चार बार में 26% डीए बढ़ा चुकी है।

यह कर्मचारियों को साधने की दिशा में शिवराज सरकार का बड़ा कदम बताया जा रहा है। साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। पिछले सप्ताह CM शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के नसरुल्लागंज में अधिकारी-कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (डीए) देने की घोषणा की थी। इसके बाद सरकार ने शुक्रवार रात में इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं।

INDIAFIRST.ONLINE

Comments are closed.

Check Also

शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री बने

इंडिया फर्स्ट। इस्लामाबाद। 72 साल के शाहबाज शरीफ दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन गए…