मोगा में युवक की शादी में मारपीट गोलियां चली

इंडिया फर्स्ट। मोगा। पंजाब के मोगा में एक शादी समारोह में कहासुनी के बाद घमासान हो गया। दो पक्षों के लोगों में जमकर मारपीट हुई। इस बीच फायरिंग भी की गई। गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें लगी हैं।विवाद शादी समारोह में डीजे पर गाना लगाने को हुआ था। पुलिस ने एक पक्ष के लोगों के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष के बयान लेने के बाद आगे कार्रवाई होगी।

गांव लोहगढ़ निवासी जसपाल सिंह ने बयान में कहा कि उसके भतीजे हरविंदर सिंह की शादी 7 फरवरी को थी। बारात हराज पैलस चडिक गई थी। शादी में बिना बुलाए हरजोत सिंह जोधा, उसका दादा राजविंदर सिंह, गगन पहुंच गई, जहां उनके द्वारा बारातियों के साथ गाली गलौज किया गया। उनको समझा-बुझाकर घर वापस भेज दिया गया।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 , गुलाम नबी आज़ाद स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए प्रचार नहीं करेंगे

आज़ाद के करीबी सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री, जिन्होंने कांग्रेस छ…