श्रद्धा आर्या की मेहंदी की रात वाली तस्वीरें-वीडियो वायरल

इंडिया फ़र्स्ट ।

टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या (TV Actress Shraddha Arya) आज सात जन्मों के बंधन में बंधने जा रही हैं. श्रद्धा की शादी की रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया में छाई हुई हैं. एक्ट्रेस ने खुद भी अपनी मेहंदी की फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं. साथ ही श्रद्धा की टीवी इंडस्ट्री के दोस्त और फैंस भी उनकी तस्वीरों को इंटरनेट पर शेयर कर रहे हैं. इसी क्रम में, एक्ट्रेस अंजुम फकीह (Anjum Fakih) ने भी श्रद्धा की मेहंदी की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं. तस्वीरों में अंजुम और श्रद्धा बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. टीवी शो ‘कुंडली भाग्य’ (Kundli Bhagya) में दोनों ही एक्ट्रेस साथ में काम कर रही हैं.

अंजुम फकीह पहुंची मेहंदी की रस्म में

अंजुम फकीह (Anjum Fakih) ने श्रद्धा की मेहंदी की तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन दिया है, ‘बाबूल का आंगन हो, या ससुराल, मेरी दी यूं ही चहकती रहें…उनके हाथों की मेहंदी यू ही महकती रहे.’  गौरतलब है कि सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ में अंजुम…श्रद्धा की बहन की भूमिका अदा कर रही हैं. लिहाजा, रील लाइफ के साथ-साथ रियल लाइफ में भी दोनों की बॉन्डिंग बहनों जैसा ही है. फैंस के साथ-साथ सेलेब्स को भी दोनों की तस्वीरें बेहद पसंद आ रही हैं. ‘कुंडली भाग्य’ में दोनों एक्ट्रेस की मां की भूमिका निभाने वाली सुप्रिया शुक्ला (Supriya Shukla) ने लिखा,  ‘खुश रहो दोनों प्यारी बहनों , हमेशा.’

साथ ही अंजुम फकीह ने मेहंदी की रस्म के दौरान जमकर डांस भी किया. इसका वीडियो भी उन्होंने अपने इंस्टा पर शेयर किया है.

अधविक महाजन ने भी शेयर किया इंस्टाग्राम रील

टीवी एक्टर अधविक महाजन की पत्नी नेहा अधविक महाजन भी श्रद्धा की मेहंदी में पहुंची हुई थीं. उन्होंने भी अपने इंस्टग्राम पर श्रद्धा की एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें श्रद्धा बेहद ही खूबसरत लग रही हैं. साथ में नेहा ने इस वीडियो के साथ कैप्शन दिया है, ‘मेहंदी की रात’.

बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या की शादी दिल्ली के रहने वाले नेवी ऑफिसर राहुल शर्मा से हो रही है. अभी तक एक्ट्रेस ने अपने होने वाले पति की तस्वीर शेयर नहीं की हैं. खबरों के मुताबिक, राहुल उनके फैमली फ्रेंड भी हैं.

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

उत्तरप्रदेश के बरेली जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है। जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

इंडिया फर्स्ट न्यूज़| उत्तरप्रदेश के बरेली जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है। जिसे जानकर आप भी…