भोपाल बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू | Live Update

इंडिया फर्स्ट ब्यूरो।

बैठक में कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित और स्थायी आमंत्रित सदस्य, पार्टी के सभी सांसद, विधायक, प्रकोष्ठों और विभागों के प्रदेश संयोजक, जिला अध्यक्ष और प्रभारी, विभिन्न मोर्चों के राष्ट्रीय पदाधिकारी और प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री, महापौर, जिला पंचायत, निगम-मंडल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, आकांक्षी (लगातार पराजय वाली सीटें) विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी, विस्तारक और विशेष संपर्क अभियान की जिला टोलियों के संयोजक-सह संयोजकों को बुलाया गया है।

हर लोकसभा क्षेत्र में चलेगा जनसंपर्क अभियान

बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि हर लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। सभी जिला, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए मोदी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

मालदीव में राष्ट्रपति मुइज्जू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग

इंडिया फर्स्ट | नई दिल्ली | विपक्षी नेता ने भारत से विवाद पर कहा- देश को पड़ोसियों से अलग-…