सूफी गायक मदन चौहान को मिलेगा पद्मश्री पुरस्कार

इंडिया फ़र्स्ट ।

रायपुर। सूफी गायक मदन चौहान को आज पद्मश्री पुरस्कार मिलेगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों से संगीतज्ञ मदन चौहान सम्मानित होंगे। बता दें कि 2020 में पुरस्कारों की घोषणा हुई थी। वहीं कोरोना को कारण कार्यक्रम नहीं हो पाया था।  संगीतज्ञ मदन सिंह चौहान समेत देशभर के 141 लोगों को पुरस्कार मिलेगा। पुरस्कारों की घोषण में सूफी गायक मदन चौहान का नाम शामिल होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुशी जताई थी। बता दें कि सूफी गायक मदन चौहान को 50 वर्षों की अथक साधना के बाद आज यह पद्मश्री पुरस्कार मिलने जा रहा है।

कभी टीने के पीपे को बजाकर रियाज़ करने वाले मदन पिछले कई सालों से कला की सेवा करते आ रहे हैं, लेकिन 74 साल की उम्र में उन्हे पद्मश्री सम्मान मिला है। इसकी कसक उन्हें आज भी है।

indiafirst.online

 

Comments are closed.

Check Also

हनीमून के लिए गोवा का वादा कर पति ले गया अयोध्या, पत्नी ने मांगा तलाक

भोपाल निवासी एक पति द्वारा अपनी पत्नी के साथ हनीमून के नाम पर धोखा करने का मामला सामने आया…