तालिबान ने कहा- इस्लाम के जानकार ही अफगानिस्तान में सरकार चलाएंगे, पंजशीर पर भी जल्द होगा हमारा कंट्रोल

तालिबान ने कहा है कि इस्लाम के जानकार ही अफगानिस्तान में सरकार को चलाएंगे। तालिबान ने बताया कि 20 साल के अपने संघर्ष को खाली नहीं जाने देंगे। नई सरकार की अगुआई इस्लाम को जानने वाले ही करेंगे। अफगानिस्तान की खामा प्रेस के मुताबिक, तालिबान ने कई धार्मिक जानकारों को बुलाया है। तालिबान उनसे मजबूत राजनीतिक व्यवस्था तैयार करने के लिए समर्थन मांगने जा रहा है।
जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा है वह एक समावेशी सरकार बना रही है जिसमें सभी लोगों के अधिकार सुरक्षित होंगे। उन्होंने कहा कि भाषा, संप्रदाय और विचार भले ही अलग हों, लेकिन हर किसी को अफगानिस्तान की तरक्की के लिए आगे आकर और साथ मिलकर काम करना चाहिए। वहीं तालिबान ने यह भी दावा किया है कि पंजशीर भी जल्द उसके कंट्रोल में होगा। पंजशीर में तालिबान और नॉर्थन अलायंस के बीच संघर्ष चल रहा है।
तालिबानी हुकूमत की त्रासदी झेल रहे अफगानिस्तान के लोग हर हाल में अपना देश छोड़ना चाहते हैं। इस बीच ऑल-गर्ल अफगान रोबोटिक्स टीम की 5 लड़कियां शरण के लिए मंगलवार शाम मेक्सिको पहुंची। मेक्सिको सिटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यहां की उप विदेश मंत्री मार्था डेलगाडो ने लड़कियों का स्वागत किया गया।

Comments are closed.

Check Also

#SATYA DARSHAN . Is the form of Goddess Kali truly as depicted to us? — Facts, history, and the truth.

INDIA FIRST . SATYA DARSHAN . ASHUTOSH HIGHLIGHTS FIRST: Understand the consciousness, not…