
इंडिया फर्स्ट। जयपुर। राजस्थान में फरवरी महीने में ही मई-जून जैसी गर्मी आम आदमी को परेशान करने लगी है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
अगले 4 दिनों में तापमान में और ज्यादा बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि 22 फरवरी बाद उत्तरी हवाओं के असर के चलते तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है।
INDIAFIRST.ONLINE