राजौरी में सेना पर आतंकी हमला, 5 जवान को वीरगति

इंडिया फर्स्ट | श्रीनगर |

दो सैनिकों के शव क्षत-विक्षत मिले, हथियार लूटकर भागे आतंकी, ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में गुरुवार (21 दिसंबर) को आतंकवादियों ने सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया। दोपहर करीब 3:45 बजे हुए हमले में 5 जवानों की वीरगति हुई । गुरुवार तक 4 जवानों के वीरगति की खबर थी, लेकिन हमले में गंभीर रूप से घायल एक जवान ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। अभी भी 2 जवानों की हालत गंभीर है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।

वीरगति प्राप्त जवानों की संख्या को लेकर 24 घंटे तक कंफ्यूजन रहा। गुरुवार दोपहर को 3 बजे पहले 4 जवानों के वीरगति होने की खबर आई थी। इसके बाद देर रात तक यह संख्या 5 कर दी गई। लेकिन शुक्रवार सुबह 9 बजे यह संख्या घटाकर 4 कर दी गई। फिर 10 बजे सेना के सूत्रों ने बताया कि हमारे 5 जवानों की वीरगति हुई ।

सेना के अधिकारियों के मुताबिक, जवानों और आतंकियों के बीच आमने-सामने लड़ाई हुई। वीरगति हुए सैनिकों में दो के शव क्षत-विक्षत मिले। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि उनके बीच हाथापाई भी हुई। साथ ही यह भी संभावना है कि आतंकियों ने सैनिकों को मार कर उनके हथियार लूट लिए।

सूत्रों के मुताबिक, यह हमला थानामंडी-सुरनकोट रोड पर डेरा की गली (DKG) नाम के इलाके में हुआ है। ये वाहन जवानों को लेकर सुरनकोट और बफलियाज जा रहे थे, जहां बुधवार रात सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। गुरुवार को अभियान में शामिल सुरक्षाबलों से सेना का कॉन्टैक्ट हो पाया, जिसके बाद यहां अतिरिक्त सुरक्षाबल भेजा जा रहा था। indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#ABRAHAMIC RELIGIONS DECODE : #ABRAHAMIC RELIGIONS DECODE : Is Brahma’s Fifth Head = Abrahamic Traditions !? 

INDIA FIRST | RESEARCH DESK |   The Fifth Head of Brahma, Shiva, and the Demons’ Wors…