भूकंप के बीच सीरिया में आतंकी हमले

इंडिया फर्स्ट। लेबनान। भूकंप के बाद मची तबाही और रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच सीरिया के अल-सोखना शहर में शुक्रवार को एक हमला हुआ। इसमें 53 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हुए। हमले के लिए ISIS को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। शनिवार को भी इसी तरह के एक हमले में 16 लोगों की मौत हो गई। वहीं, आतंकियों ने कई लोगों को बंधक भी बनाया। इनमें ज्यादातर आम नागरिक ही थे। दो दिन में कुल 7 पुलिसकर्मी सहित 69 लोगों की मौत हुई।

पिछले 1 साल में ये जिहादियों का ये सबसे खतरनाक हमला है। दूसरी तरफ, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दावा किया है कि शुक्रवार को रेड में अमेरिकी सैनिकों ने ISIS लीडर हमजा-अल-होम्सी को मार गिराया। रेड के दौरान हुए एक ब्लास्ट में 4 अमेरिकी सैनिक घायल हुए।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री बने

इंडिया फर्स्ट। इस्लामाबाद। 72 साल के शाहबाज शरीफ दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन गए…