OMG-2 की कास्ट को महाकाल के पुजारियों ने भेजा नोटिस

इंडिया फर्स्ट। उज्जैन।

फिल्म OMG-2 की कास्ट को महाकाल मंदिर के पुजारियों ने लीगल नोटिस भेजा है। उनका कहना है कि फिल्म में भगवान शिव का रूप गलत तरीके से दिखाया गया है। उन्हें बाजार में दुकान से कचोरी खरीदते हुए बताया गया है। यह भगवान शिव के श्रद्धालुओं को आहत करने वाला है।

OMG-2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होना है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को A सर्टिफिकेट दिया है। यानी इसे 18 साल से कम आयु के लोग नहीं देख पाएंगे। इस पर महाकाल मंदिर के पुजारियों का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है कि इस फिल्म में अश्लील सीन हैं। महाकाल मंदिर के साथ इस तरह के दृश्य स्वीकार्य नहीं हैं।

ये नोटिस फिल्म निर्देशक अमित राय, निर्माता विपुल शाह व चंद्रप्रकाश द्विवेदी, एक्टर अक्षय कुमार और सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून कुमार जोशी को भेजा गया है। अखिल भारतीय पुजारी महासंघ की ओर से हाईकोर्ट के वकील अभिलाष व्यास ने नोटिस भेजा है।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#MP FIRST . Five-Day International Film Festival IFFAS 2026 Begins in Ujjain .

INDIA FIRST . UJJAIN . AMRIT BENDWAL A five-day international film festival, IFFAS 2026, h…